Meerut News: मेरठ : व्यापारियों ने किया शौचालय का प्रतीकात्मक उद्घाटन
Meerut News: टाउन हॉल पार्किंग स्थल स्थित निगम का सार्वजनिक शौचालय लगभग छह माह से बनकर तैयार होने के बावजूद उद्घाटन के अभाव में बंद पड़ा है। इससे प्रतिदिन हजारों
Meerut News: मेरठ। टाउन हॉल पार्किंग स्थल स्थित निगम का सार्वजनिक शौचालय लगभग छह माह से बनकर तैयार होने के बावजूद उद्घाटन के अभाव में बंद पड़ा है। इससे प्रतिदिन हजारों व्यापारियों, नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा, संयुक्त व्यापार समिति मेरठ के महामंत्री विपुल सिंघल, अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष एवं संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश जैन ने जनहित में प्रतीकात्मक रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। विपुल सिंघल ने स्पष्ट किया कि यह केवल जनता की भावना व्यक्त करने का सांकेतिक कार्यक्रम था।
न तो ताला खोला गया, न किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।इसके बाद नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि शौचालय का ताला खोलकर कर्मचारी नियुक्त किए जाएं ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। सतीश जैन ने कहा कि जनता को सुविधा चाहिए, उद्घाटन की राजनीति नहीं। सार्वजनिक धन से बनी सुविधाएं समय पर जनता को मिलनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


