डिस्कॉम से स्मार्ट मीटरिंग और बिलिंग सेवाएं सुधरी
Meerut News - उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा ग्रेटर नोएडा में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। उपभोक्ताओं ने बिजली दरों में वृद्धि का विरोध किया और बेहतर सेवाओं की मांग की। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने डिस्कॉम की उपलब्धियों और योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। विभिन्न जनपदों के उपभोक्ताओं ने आयोग के सामने अपने सुझाव और समस्याएं रखीं।

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी ओडिटोरियम-1 में सोमवार को जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं एवं कई संगठनों ने अपने सुझाव और शिकायतें रखीं। इस दौरान उपभोक्ताओं ने मांग उठाई कि बिजली दरों में बढ़ोतरी न की जाए। वहीं एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बताया कि डिस्कॉम से डिजिटल सेवाओं और स्मार्ट मीटरिंग सुविधा काफी बेहतर हुई है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सकल आवश्यकता (एआरआर) वित्तीय वर्ष 2026-27, वार्षिक प्रर्दशन समीक्षा (एपीआर) वित्तीय वर्ष 2025-26 तथा ट्रू-अप वित्तीय वर्ष 2024-25 से संबंधित याचिका पर जनसुवाई हुई। जिसमें एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के समक्ष डिस्कॉम की वाणिज्यिक एवं तकनीकी उपलब्धियों, उपभोक्ता सेवाओं तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध मे विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।बताया
कि डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं राजस्व संग्रहण को सुदृढ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। परिणामस्वरूप एटी एंड सी हानि में कमी लाकर, इसे 11.91 प्रतिशत तथा वितरण हानियों को घटाकर, 11.18 प्रतिशत तक लाया गया है। डिस्कॉम की कलेक्शन एफीसिऐन्सी 99.18 तक पहुंची। कहा कि बिलिंग दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध करने के लिए प्रोब-बिलिंग, एमआरआई बिलिंग तथा स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली को लागू किया है। इन तकनीकी उपायों से बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।बताया कि डिस्कॉम द्वारा प्रशासनिक कार्यो को, अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए, ई-आफिस प्रणाली को लागू किया है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए, फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम भी लागू किया है, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ी है। जनसुनवाई में मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद सहित विभिन्न जनपदों के उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों एवं अन्य संबधित संगठनों द्वारा अपने सुझाव उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए।नियामक आयोग के सामने उपभोक्ताओं ने उठाईं समस्याएंनोएडा के एल्डिको आमंत्रण सोसायटी सेक्टर 119 निवासी पल्लवी मिश्र ने मल्टी स्टोरी सोसाइटीज में रहने वाले लोगों को भी सौर ऊर्जा संबंधी फायदे और ईवी चार्जिंग के लिए किफायती बिजली दर मिले का मुद्दा उठाया। लॉरिएट सोसायटी सेक्टर-108 नोएडा के पंकज कुमार रॉय ने ओएंडएम चार्जेस के दोहरे मार का मुद्दा उठाया। अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2, सेक्टर- 78, नोएडा की निवासी विमला कर्नाटक ने सिंगल प्वाइंट से मल्टी प्वाइंट या फिर मल्टी प्वाइंट से सिंगल प्वाइंट में बिजली कनेक्शन बदलने के लिए 51 फीसदी लोगों के पक्ष में होने के नियम को कंपलसरी नहीं करने की आयोग से अपील की। प्रतीक सिंह, राइज आर्गेनिक होम्स, बम्हेटा गाजियाबाद के रहने वाले ने अपनी सोसायटी में चल रहे टेम्पररी बिजली कनेक्शन को परमानेंट कनेक्शन में तब्दील करने की बात उठाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


