सेंट्रल मार्केट प्रकरण में तस्करा दर्ज होने पर बढ़ा आक्रोश
Meerut News - सेंट्रल मार्केट मामले में व्यापारियों और नेताओं के खिलाफ तस्करी के मामले दर्ज होने के बाद विरोध बढ़ गया है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह पीड़ित व्यापारियों की मदद करने के बजाय उन्हें परेशान कर रही है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के सचिन सिरोही ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की है।

सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारियों और नेताओं के खिलाफ तस्करा दर्ज किए जाने के बाद विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और व्यापारी संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि सेंट्रल मार्केट के पीड़ित परिवारों का दर्द साझा करना और उनके बीच जाना कैसे गलत हो सकता है। आरोप लगाया कि सरकार पीड़ित व्यापारियों की मदद करने के बजाय उन्हें ही परेशान करने में लगी हुई है। एक जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक होने के नाते वह पीड़ितों के साथ खड़े हैं।वहीं,
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने भी पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और वह मुकदमों या जेल से डरने वाले नहीं हैं।मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन सेंट्रल मार्केट की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन व्यापारी एक भी कदम पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस पूरे मामले को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


