मेरठ: शास्त्री नगर सेक्टर दो में महिलाओं और बच्चों का विरोध प्रदर्शन, धरना
Meerut News - आवास विकास परिषद के अधिकारियों के खिलाफ सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर में महिलाओं और बच्चों का विरोध जारी रहा। व्यापारी भी धरने पर बैठे और 15 अप्रैल को मेरठ से दिल्ली के लिए पैदल मार्च का ऐलान किया। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में उनका पक्ष रखने और अधिवक्ता मुहैया कराने की मांग की।

आवास विकास परिषद के अधिकारियों के खिलाफ रविवार को भी सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर सेक्टर दो में महिलाओं और बच्चों का करना जारी रहा। व्यापारी भी नारेबाजी कर धरना स्थल पर बैठे। व्यापारियों के बीच हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही ने ऐलान किया कि 15 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे मेरठ से दिल्ली के लिए पैदल मार्च किया जाएगा। गृहमंत्री आवास पर पहुंचकर सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर के व्यापारियों का दुख दर्द और पीड़ा उन्हें बताकर राहत की मांग करेंगे। इधर व्यापारियों ने मांग की है कि केंद्र सरकार उनके पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखवाएं और मुकदमा लड़ने के लिए एक अधिवक्ता भी उपलब्ध कराएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


