Meerut News: मेरठ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
Meerut News: मेरठ में 'सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उ०प्र०' द्वारा रिटायर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सतीश चन्द्र त्यागी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन लंबित मांगों के समाधान के लिए था। प्रमुख मांगों में पेंशनरों के लिए भेदभाव खत्म करना, ओपीएस बहाल करना और अन्य सुविधाएँ शामिल थीं।
Meerut News: मंगलवार को मेरठ में 'सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उ०प्र०' (शाखा जनपद-मेरठ) के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर एक रिटायर कर्मचारियों ने प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष सतीश चन्द्र त्यागी (चिकित्सा शिक्षा विभाग) द्वारा किया गया। यह प्रदर्शन कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित और न्यायसंगत मांगों के समाधान हेतु किया गया।
मांगें
एसोसिएशन ने वित्त विधेयक 2025 में पेंशनर्स के बीच तिथि के आधार पर पैदा होने वाले विभेद को समाप्त करने, पुराने पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाने, और वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को देखते हुए सभी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनर्स को पर्याप्त अंतरिम सहायता स्वीकृत किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा, भारत सरकार के 29-08-2008 के राजपत्र के अनुसार सी०पी०आई० बनाने, ओपीएस बहाल करने, पेंशन की राशि में 10 वर्ष पर कटौती बंद करने, 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात हर पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि करने तथा पेंशन को आयकर से मुक्त रखने जैसी कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने कोरोना काल के 18 महीने के डीए/डीआर के एरियर का भुगतान करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने, आयुष्मान भारत में कैशलेस उपचार की सीमा को 10 लाख रुपये करने, तथा महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर उसे मूल वेतन व पेंशन में मर्ज करने की भी पुरजोर मांग की।
कार्यक्रम में उपस्थिति
इस प्रदर्शन एवं सभा में एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश त्यागी, नूरूल इस्लाम, सुल्तान मेंहदी, विनोद त्यागी, धर्मवीर सिंह, योगेन्द्र पाल सिंह, कुमारी कुसुम लता, सोहनलाल कर्दम, विष्णु कुमार शर्मा, आनंद शर्मा, बनी सिंह चौहान, दीपक कुमार, कुमकुम वशिष्ठ, कोशल्या गौतम, बालेश, कपिल राणा, गुलाब सिंह, जयवीर सिंह सोम, जोगेंद्र सिंह, आर.सी. माथुर, अवधेश पुंडीर, नौबहार सिंह, चौधरी ब्रह्म पाल सिंह, नन्नू राम, जितेन्द्र सिंह, बलराम चौधरी, गुलाब सिंह एवं दीपक कुमार आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
चेतावनी
संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन जायज मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।


