Meerut News: बिजली आपूर्ति को लेकर भाकियू धनसिंह कोतवाल ने दिया धरना

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में लोगों ने रामलीला ग्राउंड बिजलीघर पर धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब है। अभिषेक चपराना ने पिछली प्रणाली को बहाल करने की मांग की, जिसमें 600 लाइनमैन थे, परंतु अब केवल 150 रह गए हैं। प्रदर्शन के दौरान मांग पत्र दिया गया।

Meerut News: बिजली आपूर्ति को लेकर भाकियू धनसिंह कोतवाल ने दिया धरना

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के जिलाध्यक्ष अभिषेक चपराणा के नेतृत्व में गुरुवार को रामलीला ग्राउंड बिजलीघर पर लोगों ने धरना दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति की हालत खराब है। लोग बिजलीघरों को घेर रहे हैं, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। लोग बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हैं पुलिस मुकदमा दर्ज कर लेती है। अभिषेक चपराना ने कहा कि वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह फेल है। अब ये ही पता नहीं लगता कि कौन सा अधिकारी क्या देख रहा है। पहले की व्यवस्था को बहाल किया जाना चाहिए।

पहले बिजलीघरों पर 600 लाइनमैन थे, लेकिन 150 को हटा दिया गया है। तब से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। संगठन ने सात सूत्रीय मांग ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, अमरीश गिरी, राहुल गुर्जर, विनीत कौशिक, दीपक वर्मा, बिन्नू गौतम, नईम, सुबहान, कैलाश, आकाश, प्रशांत मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।