Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsProperty Dealer Sachin Tomar Commits Suicide in Kankarkheda Investigation Underway
गणपति विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई फांसी

गणपति विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई फांसी

संक्षेप:

Meerut News - कंकरखेड़ा में प्रॉपर्टी डीलर सचिन तोमर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी भारती ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सचिन बड़ौत के गांव गुराना के निवासी थे और कंकरखेड़ा में छह साल से रह...

Fri, 19 Sep 2025 04:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित गणपति विहार कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सचिन तोमर ने गुरुवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में पत्नी भारती ने शव देखा तो कोहराम मच गया। आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। सचिन तोमर के रिश्तेदार धर्मेंद्र ने बताया मूल रूप से सचिन बड़ौत के गांव गुराना निवासी थे और छह साल से कंकरखेड़ा गणपति विहार में मकान बनाकर रह रहे थे। परिवार में पत्नी भारती और पांच साल का बेटा है। पुलिस जांच में ‌फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस पारिवारिक विवाद, लेनदेन और अन्य कारणों की जांच कर रही है।