ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठवार्षिकोत्सव में बाल कलाकारों ने दिया महिला सशक्तिकरण संदेश

वार्षिकोत्सव में बाल कलाकारों ने दिया महिला सशक्तिकरण संदेश

जेएस एकेडमी पल्लवपुरम फेज प्रथम के वार्षिकोत्सव अरुणोदय में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कुठाराघात किया गया। शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले नाटक का मंचन किया...

वार्षिकोत्सव में बाल कलाकारों ने दिया महिला सशक्तिकरण संदेश
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 22 Nov 2017 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जेएस एकेडमी पल्लवपुरम फेज प्रथम के वार्षिकोत्सव अरुणोदय में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कुठाराघात किया गया। शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले नाटक का मंचन किया गया।

वार्षिकोत्सव का उद्घाटन विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। चेयरमैन सुभाष गुर्जर और संरक्षक ज्योत्सना गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या नीलम महाना ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत गणेश वंदना की गई।

मुख्य अतिथि के सम्मान में छात्रों ने विशेष कार्यक्रम बल्ला उठा, छक्का लगा प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या नीलम महाना और उपप्रधानाचार्या डॉ. पल्लवी शर्मा के दिग्दर्शन में बाल कलाकारों ने बाल श्रम को समाप्त करने, कुरीतियों को नष्ट करने, देश को स्वच्छ बनाने, महिला शिक्षा व उत्थान के साथ सशक्तिकरण का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 50 से भी अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनन्या मजूमदार ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभागार का लोकार्पण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें