ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठ14 अक्तूबर से चतुर्वेद परायण यज्ञ के लिए तैयारियां तेज

14 अक्तूबर से चतुर्वेद परायण यज्ञ के लिए तैयारियां तेज

वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित त्यागी हॉस्टल में 14 अक्तूबर से होने वाले चतुर्वेद पारायण यज्ञ के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। चतुर्वेद पारायण यज्ञ समिति की बैठक में महायज्ञ की तैयारियों चर्चा हुई। समिति से...

14 अक्तूबर से चतुर्वेद परायण यज्ञ के लिए तैयारियां तेज
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 11 Sep 2018 01:49 AM
ऐप पर पढ़ें

वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित त्यागी हॉस्टल में 14 अक्तूबर से होने वाले चतुर्वेद पारायण यज्ञ के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। चतुर्वेद पारायण यज्ञ समिति की बैठक में महायज्ञ की तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति से जुड़े वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चतुर्वेद पारायण महायज्ञ 11 वेदियों पर किया जाएगा।

डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चतुर्वेद पारायण में शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए आहुतियां, राष्ट्र निर्माण, प्रकृति की रक्षा, प्राकृतिक आपदाओं, गंभीर बिमारियों से मुक्ति, व्यापार एवं कृषि उन्नति, पर्यावरण की शुद्ध के लिए वेदाचार्य डॉ. गुरबचन सिंह और योगाचार्य अरविंद शास्त्री बतौर मुख्य ब्रह्मा होंगे। चतुर्वेद पारायण यज्ञ में कुल 11 वेदियां होंगी, जिसमें एक पंचकोण वेदी और दो वेदी त्रिकोण होंगी। जिनके दिमाग का विकास पूरी तरह नहीं हो पाया है। ऐसे बच्चों को उनकी माताओं के साथ पंचकोण वेदी पर आहुति दिलाई जाएगी।

डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि चतुर्वेद पारायण यज्ञ में 100 कनस्तर घी, 11 कुंतल सामग्री और 120 कुंतल आम और पीपल की समिधा उपयोग में लाई जाएगी। बताया कि चतुर्वेद पारायण यज्ञ कृष्णदत्त ब्रह्मचारी और आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की विचारधारा पर होगा। आयोजन समिति में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दयानंद गुप्ता, अजय गुप्ता, डॉ. हरिओम पंवार, बिजेंद्र अग्रवाल, संजीव गुप्ता, डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. पकंज गोयल, संदीप गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें