ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठरागी जत्थों ने संगत को निहाल किया

रागी जत्थों ने संगत को निहाल किया

सिकलीगर सिख समाज सेवा संस्था व समस्त सिकलीगर सिख समाज ने सैनी ग्रीन फार्म हाउस भूड़बराल में गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर...

रागी जत्थों ने संगत को निहाल किया
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 22 Oct 2019 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

सिकलीगर सिख समाज सेवा संस्था व समस्त सिकलीगर सिख समाज ने सैनी ग्रीन फार्म हाउस भूड़बराल में गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया।

कीर्तन समागम में दिल्ली, पानीपत से रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। उन्होंने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा दिए गए उपदेशों का वर्णन किया। संगत को गुरुनानक देव की शिक्षा ग्रहण करने और उनके बताए हुए रास्तें पर चलने की प्रेरणा दी। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह डांगी ने शिक्षा को हथियार बनाने और समाज के उत्थान को लेकर जागरू किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी ने गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बाबा धनपत सिंह, आजाद सिंह, विनोद सिंह घताड़ा, दीपक सिंह, दया सिंह, मलकीत सिंह, कृष्ण सिंह, गुरदीप सिंह, पप्पू सिंह, हरदीप सिंह, विनोद सिंह, दीपक सिंह, कमल सिंह, पप्पन सिंह, डेनी सिंह, प्रदीप सिंह, गोविंदा सिंह, करमवीर सिंह, हरमीत सिंह आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें