ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठदीपोत्सव में डांडिया पर झूमी महिलाएं, खेला तंबोला

दीपोत्सव में डांडिया पर झूमी महिलाएं, खेला तंबोला

बच्चा पार्क स्थित पीएल शर्मा स्मारक में गुरुवार को ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक सभा में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्ष रेशमा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया। संचालन पारुल...

दीपोत्सव में डांडिया पर झूमी महिलाएं, खेला तंबोला
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 11 Oct 2019 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

बच्चा पार्क स्थित पीएल शर्मा स्मारक में गुरुवार को ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक सभा में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

अध्यक्ष रेशमा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया। संचालन पारुल अग्रवाल, नीरा शर्मा, संगीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर मस्ती की। डांडिया खेलते हुए महिलाएं झूम उठी और खूब डांस किया। दीपोत्सव में महिलाओं ने तंबोला खेलकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्लब की सभी सदस्यों ने फेस्टिव सीजन को उत्साह और आनंद के साथ मनाया। वहीं, आशा, तृप्ता, अंशु, अंजलि व वंदना ने करवाचौथ के अवसर पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर लक्ष्मी, शालू, मोनिका भटनागर, संगीता मक्कड़, अनीता, वंदना, कमलेश, पूनम, अंजू, सोनिया, कुसुम अग्रवाल, सुमन आदि रहे।

उधर, होटल हारमनी इन में गुरुवार को अवर ड्रीम वर्ल्ड की ओर से मासिक सभा सपनों की दुनिया का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रेखा सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। फेस्टिव सीजन के आधार पर थीम गांव का मेला, प्लास्टिक का बहिष्कार व डांडिया रास पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस दौरान मेले में महिलाओं के लिए भिन्न-भिन्न मेकअप, चूड़ी आदि स्टाल लगाए गए। जिनमें महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सभी महिलाओं ने तंबोला खेला और खूब मस्ती की। वहीं, कार्यक्रम में लकी ड्रा भी निकाले गए। सभी सदस्यों ने ग्रुप में डांडिया डांस भी किया। अध्यक्षा रेखा सिंह ने सभी को पॉलीथिन बहिष्कार का संदेश दिया। साथ ही कपड़े और जूट का थैला प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर श्वेता शर्मा, सपना गोयल, किरन कपूर, माधवी, रिशु, तृप्ता, बिंदु, नीता, प्रीता, अनुराधा, संगीता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें