ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठभैंसाली मैदान में 12 घंटे हुई गुरुबाणी की अमृत वर्षा, संगत निहाल

भैंसाली मैदान में 12 घंटे हुई गुरुबाणी की अमृत वर्षा, संगत निहाल

गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को भैंसाली मैदान में गुरु कृपा का अमृत बरसा। गुरु का दरबार सजा और रागी जत्थों ने मधुर शबदों के गायन से संगत को निहाल किया। गुरु के आगे शीष...

भैंसाली मैदान में 12 घंटे हुई गुरुबाणी की अमृत वर्षा, संगत निहाल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 18 Nov 2019 01:54 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को भैंसाली मैदान में गुरु कृपा का अमृत बरसा। गुरु का दरबार सजा और रागी जत्थों ने मधुर शबदों के गायन से संगत को निहाल किया। गुरु के आगे शीष नवाने शहर ही नहीं ग्रामीण व आसपास के जनपदों से भी लोग पहुंचे। गुरु का अटूट लंगर बरपा और संगत मुग्ध हो गयी।

समारोह में सबसे पहले ग्रंथी चरनप्रीत सिंह एवं प्रेम सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया। सभा के हजूरी रागी प्रीतम सिंह ने ‘नानक कलि विचि आया रब फकीर इको पहिचाना ...., गुरुद्वारा थापरनगर, गुरुद्वारा सचखंड साहिब सदर, गुरुद्वारा लालकुर्ती, गुरुद्वारा प्रह्लाद नगर, गुरुद्वारा कंकरखेड़ा, गुरुद्वारा श्रद्धापुरी, गुरुद्वारा गुरु नानक नगर, गुरुद्वारा देवपुरी, गुरुद्वारा पूर्वा महावीर आदि गुरुद्वारों के स्त्री सत्संग जत्थों की महिलाओं ने वाणी जपुजी साहिब के पाठ का उच्चारण तथा शबदों का गायन किया।

स्वर्ण मंदिर हरिमंदिर साहिब के हजूरी कीर्तनिए गुरमीत सिंह शांत ने ‘ऐती मार पायी कुरलाणे तैंकी दर्द न आया, चंडीगढ़ से आए रागी भाई जसविन्द्र सिंह ने ‘भूले मारग जिने बताया ऐसा गुरु वडभागी पाया, अखंड कीर्तनी जत्था मेरठ ने ‘वड्डा पुरुख प्रगटिया कलिजुग अंदर जोत जगायी, दिल्ली से आए रविंद्र सिंह एवं साथियों ने ‘सुणी पुकार दातार प्रभु गुरु नानक जग मांहि पठाया ...., प्रगट भयी सगले जुए अन्दर गुरु नानक की वडियाई .... गुरुदेव सिंह आस्ट्रेलिया वालों ने ‘सिद्ध बोलण शुभ वचन धन नानक तेरी वड्डी कमायी स्वर्ण मंदिर अमृतसर के हजूरी कीर्तनिए रविंद्र सिंह, सुरिंदर सिंह जोधपुरी, सुखवंत सिंह ने ‘वड्डा पुरुख प्रगटिया कलियुग अंदर जोत जगायी ...., कलि तारण नानक अवतारा सच चंद्रमा कूढ अंधारा ..., करनि बेरवी ली आपि विचि, राम रहीम एक पंडित खलोयी.... आदि शबदों के मधुरतम आवाजों में गायन कौर उपस्थित श्रद्धालु संगतों को भाव विहल कर दिया।

पंजाब के फतहगढ़ से आए प्रचारक ज्ञानी बचित्तर सिंह ने प्रवचन कर कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध आप ने स्त्री जाति के लिए आवाज उठाते हुए कहा कि ‘सो क्यों मंदा आरवीयेजित जम्मे राजान स्त्रियों संतों-महापुरुषों, गुरुओं, पीर पैगम्बरों राजाओं को जन्म देती है उसे कोई बुरा क्यों कहे। सभा उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरुनानक देव ने इस भटकती एवं बहकती हिन्दू-मुस्लिम जनता को ‘कोई बोलै राम-राम कोई खुदाय तथा ‘एक पिता एकस के हम बारिक....., अव्वल अल्लाह नूर उपाय कुदरत के सब बंदे जैसे उपदेशों द्वारा सत्य का मार्ग दिखाया।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गुरु नानक देव को नमन करने पहुंचे। मुख्य सरपरस्त दविंद्र जीत सिंह सेठी एवं प्रधान रणजीत सिंह नंदा ने कृपाण एवं सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सांसद ने श्रद्धापुष्प भेंट करते हुए कहा कि गुरु नानक देव सिक्खों के या भारत के ही नहीं बल्कि विश्व गुरु अर्थात सम्पूर्ण मानव जाति के गुरु हैं। यही कारण है कि गुरु जी का 550वां प्रकाश पर्व सम्पूर्ण संसार में प्रत्येक देश में मनाया गया। एसओ विजय कुमार तथा एसआई महेश कुमार को नगर कीर्तन एवं विशेष कार्यक्रमों में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था निभाने पर सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सरपरस्त दविन्दर सिंह सेठी, प्रमुख प्रधान सरदार रणजीत सिंह नंदा, सरदार सुरिंद्र सिंह भाटिया, सरदार अमरजीत सिंह चावला, जसबीर सिंह खालसा, संयोजक गुरदीप सिंह सेठी, संयोजक जसबीर सिंह खालसा, नरेंद्र सिंह आबूलेन, गुरुमुख सिंह, सरदार डॉ. कर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल सरदार एमपी सिंह, गुरप्रीत सिंह, सेवा सिंह कक्कड़, अमरजीत सिंह एडवोकेट आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें