ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसरधना में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

सरधना में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

सरधना में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

सरधना में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 22 Oct 2023 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मां दुर्गा की शौभायात्रा निकाली गई। श्री राम तलैया मंदिर से शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। उसके बाद यात्रा सुंदर झांकियां व बैंड बाजों के साथ मुख्य मार्गो से होते हुए पूरे नगर में घूमी। देर शाम मंदिर पहुंचकर ही यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

शोभायात्रा का शुभारम्भ प्रमुख समाज सेवी सूर्यदेव त्यागी, मलखान सैनी, नीरज गुप्ता व पंकज जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उसके बाद शोभायात्रा को बैंड बाजों व सुंदर झांकियों के साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा रामतलैया मंदिर से शुरू होकर चर्च रोड, पुलिस चौकी बस स्टैंड, देवी मंदिर, गुजरान गेट, शहीद द्वार, गंज बाजार, कालंद चुंगी होते हुए पूरे नगर में घूमी फिर मंदिर परिसर पहुंचकर शौभायात्रा का समापन हुआ। भ्रमण के दौरान भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शौभायात्रा का स्वागत किया। कई जगह आरती भी हुई। शौभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। इस मौके पर महेश शर्मा, मुनेश पंडित, सुनील माहेश्वरी, महेंद्र सैनी, अनिल कुमार, विपिन कुमार, राजा राम कश्यप मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें