
दहेज की मांग पर गर्भवती को घर से निकाला, मायके पहुंचकर भी पीटा
संक्षेप: Meerut News - रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। महिला अपने भाई के घर गई, लेकिन वहां भी आरोपियों ने हमला किया। पुलिस ने सात...
रेलवे रोड थाना क्षेत्र निवासी गर्भवती महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल पक्ष ने पीटकर घर से निकाल दिया। महिला अपने भाई के घर पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और दोबारा हमला कर दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रौनकपुरा निवासी सोफिया ने बताया उसकी शादी 24 जनवरी को गोदाम वाली मस्जिद निवासी अनस से हुई थी। अनस और उसके परिजन दहेज को लेकर परेशान करते थे। 21 अक्टूबर को पति अनस, ननदोई शादाब, भाई नवेद, ननद मुस्कान, सास फरजाना, अलीना और नवेद की पत्नी चाहत ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।
गर्भवती होने के बावजूद उसे बेरहमी से पीटा गया और घर से निकाल दिया। सोफिया भाई साहिल के पास चली गई, लेकिन आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गए। उन्होंने सोफिया, उसकी गर्भवती भाभी और साहिल पर लाठी-डंडों से हमला किया। सभी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अनस और उसके छह परिजनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। रेलवे रोड अपराध निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




