प्रगति बार: प्रमोद अध्यक्ष, जियाउर्रहमान महासचिव बने
प्रगति बार एसोसिएशन सरधना की बुधवार को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें वर्ष 2022 की कार्यकारणी के चयन पर चर्चा की गई। इस दौरान चुनाव अधिकारी योगेंद्र...
प्रगति बार एसोसिएशन सरधना की बुधवार को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें वर्ष 2022 की कार्यकारणी के चयन पर चर्चा की गई। इस दौरान चुनाव अधिकारी योगेंद्र कुमार भारद्वाज व सहाय चुनाव अधिकारी पंकज शर्मा को चुना गया। उनकी देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।
सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार सैनी को प्रगति बार का अध्यक्ष चुना गया। जबकि सुरेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप शर्मा उपाध्यक्ष, जियाउर्रहमान महासचिव, मुकेश कौशिक सहसचिव, शिशिर चौधरी कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार पुस्तकालय मंत्री, सौरभ जैन सामाजिक मंत्री चुने गए। कार्यकारणी सदस्यों में संजीव गर्ग, राहुल सैनी, अमित कुमार, सुनील कुमार, राहुल जैन, निकुंज चौधरी व प्रदीप कुमार को चुना गया। इस मौके पर एडवोकेट वेदपाल सिंह, हेमचंद जैन, प्रमोद प्रधान, रिजवान अली, विकास चांदना, आरफि अली, राधेश्याम गुप्ता, अर्पित गुप्ता, पवन शर्मा, संजीव कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।