प्रदुमन जैन बने अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दौराला निवासी प्रदुमन जैन को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 17 Sep 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें
दौराला। संवाददाता
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दौराला निवासी प्रदुमन जैन को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है।
जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता दौराला मंडल अध्यक्ष रवि बटजेवरा के नेतृत्व में प्रदुमन जैन के आवास पर पहुंचे और शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बुके भेंट किया। वहीं विधायक ठाकुर संगीत सोम ने फोन पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महामंत्री नवाब सिंह अहलावत, संजय नामदेव, नईम तोमर, हरेंद्र जाटव, विनोद चौधरी मौजूद रहे।
