ब्रह्मपुरी और घंटाघर इलाकों में बिजली गुल, लोग बेहाल
गर्मी में फाल्ट और मरम्मत कार्यों के चलते बिजली गुल हो रही है। सोमवार को विभिन्न इलाकों में फाल्ट एवं जर्जर तार व खंभे बदलने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। घंटाघर इलाके में बिजली आपूर्ति अव्यवस्थित रही। बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए रात में छापेमारी की गई। आबूलेन पर जर्जर तारों और खंभों को बदलने का काम शुरू हुआ।

गर्मी में फाल्ट और मरम्मत कार्यों के चलते गुल हो रही बिजली लोगों को अखर रही है। सोमवार को भी ब्रह्मपुरी, घंटाघर, आबूलेन समेत विभिन्न इलाकों में फाल्ट एवं जर्जर तार व खंभे बदलने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। अफसरों ने फाल्ट अटेंड कराकर बाधित बिजली सुचारू कराई। मरम्मत कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में सोमवार को दिन में बिजली प्रभावित रही। ऐसे में पीएल शर्मा एवं लेडीज पार्क उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक कार्यों के लिए शटडाउन लिया गया था। मलियाना, रेलवे रोड, खडौली, माधवपुरम प्रथम एवं द्वितीय उपकेंद्र से सुबह शटडाउन के चलते एक घंटा बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वेदव्यासपुरी में आइसोलेटर की स्थापना कार्य कराया गया।
घंटाघर में बिजली आपूर्ति की समस्या
घंटाघर इलाके में दिन में कई बार ट्रिपिंग ने परेशान किया। व्यापारी अकरम कुरैशी का कहना है कि सुबह नौ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक बिजली आपूर्ति अव्यवस्थित रही। दोपहर में दो बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। लोगों का कहना है कि पिछले दो साल से मरम्मत कार्यों के नाम पर शटडाउन लिये जा रहे है। बिजली लाइनों एवं उपकेंद्रों पर कार्य हो रहे है, लेकिन बिजली आपूर्ति निर्बाध नहीं हो रही।
ताज होटल के सामने बिजली गुल
घंटाघर क्षेत्र में ताज होटल के सामने शाम के समय एक फेस में बिजली गुल होने से परेशानियां हुई। एक्सईएन ने कर्मचारियों को भेजकर फाल्ट अटेंड कराकर बाधित बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। ब्रह्मपुरी के कुछ मोहल्लों में फाल्ट के कारण भी लोगों ने परेशानी झेली। ब्रह्मपुरी एवं घंटाघर इलाकों में बिजली समस्या का स्थायी समाधान न होने से लोग परेशान रहे।
---------------
सराय लाल दास और तारापुरी में पकड़े बिजली चोरी के दस मामले
- अब रात में भी बिजली चोरी रोकने को शुरू की छापेमारी
- सराय लाल दास एवं विकासपुरी इलाकों में रात में कार्रवाई
मेरठ, प्रमुख संवाददाता।
बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली एवं विजीलेंस टीमों ने कार्रवाई तेज कर दी। अब रात में भी हाईलॉस इलाकों में छापेमारी शुरू हो गई। सराय लाल दास एवं विकासपुरी इलाकों में दस लोगों के यहां बिजली चोरी के मामले पकड़े गए।
अधिशासी अभियंता रेड रोहित कन्नौजिया ने बताया कि मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद के निर्देश के बाद बिजली चोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। रात में भी छापेमारी का जा रही है। बिजली-विजीलेंस टीमों ने सराय लाल दास इलाके में सात लोगों के यहां एवं तारापुरी में तीन के यहां बिजली चोरी के मामले पकड़े। बिजली चोरी को सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-------------------
आबूलेन पर तार और खंभे बदले शुरू
फोटो...
मेरठ, प्रमुख संवाददाता।
आबूलेन बाजार में लंबे समय से लंबित बिजली के जर्जर तारों एवं खंभों को बदलने का काम सोमवार से शुरू हो गया है।
आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना और महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने बताया कि बिजली व्यवस्था से जुड़े यह कार्य काफी समय से प्रस्तावित थे, लेकिन आवश्यक शटडाउन नहीं मिलने के कारण शुरू नहीं हो पा रहे थे। लगातार प्रयासों के बाद अब बिजली अफसरों ने काम शुरू करा दिया है। जिससे बाजार की विद्युत व्यवस्था अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगी। व्यापार संघ ने नालों की सफाई और जलनिकासी सुधार के लिए कैंट बोर्ड का आभार व्यक्त किया है। संघ पदाधिकारियों के अनुसार बाजार में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गणपति कॉम्प्लेक्स से होटल नवीन तक नई नाली निर्माण का प्रस्ताव भी विभाग को भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि आवश्यक स्वीकृतियों के बाद यह कार्य भी शीघ्र शुरू होगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


