Power Outage Sparks Highway Jam in ModiPuram छह घंटे तक बिजली नहीं आई तो पांच कॉलोनियों के लोगों ने लगाया जाम, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsPower Outage Sparks Highway Jam in ModiPuram

छह घंटे तक बिजली नहीं आई तो पांच कॉलोनियों के लोगों ने लगाया जाम

Meerut News - मोदीपुरम में रुड़की रोड पर मंगलवार शाम से बिजली न आने के कारण स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। पांच कॉलोनियों के निवासियों ने नाले के पास जाम लगाया, जबकि पावर स्टेशन के कर्मचारी फोन नहीं उठा रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 9 July 2025 06:37 AM
share Share
Follow Us on
छह घंटे तक बिजली नहीं आई तो पांच कॉलोनियों के लोगों ने लगाया जाम

मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित कई कॉलोनियों में मंगलवार शाम से बिजली नहीं आने पर लोगों ने छठी वाहिनी पीएसी के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में रुड़की रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी के नाले के पास पांच कॉलोनी के लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि शीलकुंज, विवेक विहार, डोरली, कृष्णा नगर, कोनार्क कॉलोनी, परिवहन कॉलोनी, गोल्डन एवेन्यू फर्स्ट, गोल्डन एवेन्यू द्वितीय में शाम सात बजे से बिजली नहीं है। सोफीपुर बिजलीघर पर मौजूद रात के कर्मचारी सही जवाब नहीं दे रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन बिजली नहीं आई। सनराइज एनक्लेव निवासी नरेंद्र चौधरी ने बताया बिजली न आने से पानी की व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। इनवर्टर डाउन हो गए हैं। पावर स्टेशन पर फोन करने के बाद भी कर्मचारी फोन नहीं उठा रहा है। कृष्णानगर निवासी अरुण चौधरी ने कहा कि पावर स्टेशन पर कर्मचारी नदारद मिले। छह घंटे से भी अधिक समय तक बिजली नहीं आने पर लोगों को जाम लगाने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, देर रात तक बिजली कर्मचारी सप्लाई शुरू करने में जुटे हुए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।