Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsPower Outage in Meerut Due to Maintenance Work Affects Businesses

मेरठ में कई इलाकों में घंटों बिजली गुल ! व्यापारियों में आक्रोश

Meerut News - मेरठ में शनिवार को मरम्मत कार्यों के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। व्यापारी नेताओं ने दो से तीन घंटे तक बिजली कटौती की समस्या उठाई। बेगमपुल, आबूलेन और सदर बाजार के व्यापारियों का कहना है कि मरम्मत कार्यों के नाम पर रोजाना बिजली की घंटों कटौती की जा रही है।

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 12 Oct 2025 06:18 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ में कई इलाकों में घंटों बिजली गुल ! व्यापारियों में आक्रोश

मेरठ मरम्मत कार्यों के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति दिन में घंटों बाधित रही। कहीं दो से तीन घंटे तो कहीं चार से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शहर में बिजली अनापूर्ति की सर्वाधिक समस्या सदर, आबूलेन, बेगमपुल के साथ आसपास के बाजारों के व्यापारियों ने आक्रोश जताया। सदर बाजार के व्यापारी नेता सुनील दुआ ने बताया कि बाजार में सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जोकि दोपहर बाद ही सुचारू हुई।

बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार इलाकों के व्यापारियों, क्षेत्रवासियों का कहना है कि मरम्मत कार्यों के नाम पर रोजाना बिजली की घंटों कटौती की जा रही है। शाम को बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से परेशानी हो रही है। त्योहार के समय पर बिजली न होने के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। शाम को बिजली गुल होने पर अंधेरे के चलते दुकानदारों को जल्दी दुकानें, शोरूम बंद करके जाने को मजबूर होना पड़ता है।

बिजली संकट के कारण व्यापार प्रभावित होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार शाम चार बजे तक बिजली न होने के कारण व्यापारियों के शोरूम, दुकानों में इन्वर्टर भी बंद हो गए थे। बिजली संकट को लेकर अधिकारियों से बात की तो आश्वासन मिला। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में बाजारों में बिजली संकट रहा तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।