Meerut News: फाल्ट और शटडाउन से कई इलाकों में बिजली गुल, लोगों में आक्रोश
Meerut News: मेरठ में फाल्ट और मरम्मत के कार्यों के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। घंटाघर और न्यू मोहनपुरी जैसे क्षेत्रों में बिजली गुल रही, जिससे जल संकट भी उत्पन्न हुआ। लोग बिजली विभाग से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि रोजाना की परेशानियों से राहत मिल सके।

Meerut News: मेरठ। फाल्ट और मरम्मत कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। घंटाघर समेत कई क्षेत्रों में फाल्ट के कारण बिजली गुल रही, जबकि माधवपुरम और ब्रह्मपुरी समेत अन्य इलाकों में मरम्मत कार्यों के लिए शटडाउन लिया गया। लगातार बिजली कटौती के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास के आसपास न्यू मोहनपुरी इलाके में भी घंटे भर से अधिक बिजली गुल रही। सोमवार को भी शहर के कई इलाकों में फाल्ट के अलावा मरम्मत कार्यों के चलते भी बिजली गुल रही। तेजगढ़ी, सम्राट पैलेस, पिल्लोखड़ी रोड, बुनकर नगर, बागपत रोड टीपीनगर, माधवपुरम नॉर्थ-ईस्ट फीडर, वैशाली कॉलोनी, मंगलपांडेनगर ए ब्लाक, गढ़ रोड, फूलबाग, गंगानगर-गंगासागर, घंटाघर, छतरी वाला पीर, जली कोठी इलाकों में मरम्मत एवं अन्य कारणों से बिजली गुल रही।बिजली
आपूर्ति बाधित होने से घरों में पानी की किल्लत भी बनी रही। गर्मी के बीच बिजली-पानी के संकट से परेशान लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि आए दिन फाल्ट और शटडाउन के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा। लोगों ने बिजली विभाग से फाल्ट की समस्या का स्थायी समाधान कराने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।


