Meerut News: पाबली खास में 19 घंटे बिजली गुल, ग्रामीणों का हंगामा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: क्षेत्र के गांव पाबली खास में 19 घंटे तक बिजली नहीं आने से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

Meerut News: पाबली खास में 19 घंटे बिजली गुल, ग्रामीणों का हंगामा

Meerut News: क्षेत्र के गांव पाबली खास में 19 घंटे तक बिजली नहीं आने से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार दोपहर तीन बजे अचानक बिजली चली गई जो पूरी रात नहीं आई। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बिजली आई। उसके बाद भी बार-बार कटौती से लोग परेशान रहे।संजय कुमार, सोनू कुमार, छोटू पाल, अमित पाल, सलीम, मजहर, फराज आदि ने बटजेवरा बिजलीघर के कर्मचारियों के खिलाफ हंगामा किया। उनका गांव कंकरखेड़ा बटजेवरा बिजलीघर से जुड़ा है, लेकिन वहां के सरकारी नंबर पर कभी भी फोन नहीं उठता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।