Meerut News: शहर से देहात तक बिजली-पानी का संकट, लोगों में आक्रोश
Meerut News: शनिवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति घंटों गुल रही, जिससे लोग परेशान हुए। व्यापारियों ने बिजली संकट को लेकर आक्रोश जताया। प्रभावित इलाकों में बारिश के बाद से स्थिति गंभीर बनी हुई है। सबकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे व्यापार संघ का विरोध बढ़ सकता है।

Meerut News: शहर के कई इलाकों में शनिवार को भी बिजली आपूर्ति घंटों गुल रही। माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, गंगानगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।
बिजली संकट पर व्यापारियों का आक्रोश
कोटला बाजार के व्यापारियों ने तीन दिन से बिजली संकट को लेकर आक्रोश जताया। इधर, देहात इलाकों में बारिश के बाद से बेपटरी बिजली आपूर्ति अभी तक अस्त-व्यस्त है। फलावदा के सनौता फीडर की बिजली दिनभर गुल रही। रात दस बजे तक भी बिजली आपू्र्ति बाधित थी। कोटला बाजार में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। नितिन गुप्ता कहना है कि इसकी संयुक्त कंप्लेंट पीड़ित व्यापारियों ने तीन दिन पहले टाउन हॉल बिजली घर पर दर्ज कराई। तीन दिन से लगातार बिजलीघर के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। शनिवार शाम व्यापारी इकट्ठा होकर कोटला बाजार व्यापार संघ के महामंत्री मोहम्मद रोशन से मिले और बिजली समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने टाउन हॉल बिजलीघर के जेई से फोन पर वार्ता की तो जेई ने सुबह तक लाइट ठीक करने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों ने कहा कि आज सुबह तक लाइट ठीक नहीं हुई तो व्यापार संघ अपने व्यापारियों सहित टाउन हॉल बिजली घर पहुंच कर विरोध प्रकट करेगा।
क्षेत्रवासियों की परेशानियाँ
दूसरी ओर, भगत सिंह मार्केट में फैज मेडिकल स्टोर सहित कई व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने बिजली समस्या को लेकर आक्रोश जताया। व्यापारी नेता अकरम गाजी का आरोप है कि बिजलीघर के जई सहित कोई भी अधिकारी कर्मचारी फोन नहीं उठा रहा है। दूसरी ओर, मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्रा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने बताया कि बारिश के बाद प्रभावित बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति को पूरी तरह सुचारू करा दिया। जहां फाल्ट हो रहे हैं अथवा उपभोक्ताओं की शिकायतें हैं, उन्हें तत्परता से अटेंड कराकर बाधित बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है। तीन स्थानों पर ट्रांसफार्मर संबंधित समस्या का भी समाधान कराया गया।
फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप
फलावदा क्षेत्र में सनौता फीडर पर फाल्ट के कारण मौजीपुरा गांव समेत कई इलाकों में दस घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गुल होने पर बिजलीघर एवं कर्मचारियों को फोन किये, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। घंटों बाद कॉल रिसीव की तो ठीक से जवाब नहीं दिया। कहा कि फाल्ट है और नंगला जाकर देख आओ। जब फाल्ट ठीक होगा, तब बिजली आ जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


