
पीवीवीएनएल : पश्चिमांचल में शुरू हुआ अनुरक्षण माह
Meerut News - एमडी ईशा दुहन के नेतृत्व में पश्चिमांचल के 14 जिलों में सोमवार से अनुरक्षण माह की शुरुआत हुई। 14 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 56057 कार्य किए जाएंगे, जिससे बिजली आपूर्ति सुरक्षित और...
एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन के निर्देशन में पश्चिमांचल के 14 जिलों में सोमवार से अनुरक्षण माह की शुरुआत हो गई। अभियान 14 अक्तूबर तक चलेगा। बिजली अफसर फील्ड में अनुरक्षण कार्यों का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग कर बिजली आपूर्ति को सुगम बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। एमडी ईशा दुहन ने बताया कि पश्चिमांचल के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर एवं गौतमबुद्धनगर में बिजली आपूर्ति को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से अनुरक्षण माह के रूप में आयोजित किया जाएगा। अनुरक्षण माह में उपकेंद्रों पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मर, वीसीबी का अनुरक्षण, 33/11 केवी स्विच यार्ड, 33/11 केवी पावर ट्रांसफार्मर का अनुरक्षण, 33 एवं 11 केवी लाइन का अनुरक्षण, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर का अनुरक्षण, क्षमतावृद्धि, लाइनों की मरम्मत का कार्य होगा।
अधिकारी तकनीकी कमियों को दूर करेगें। पश्चिमांचल में होंगे 56057 कार्य एमडी ईशा दुहन ने कहा कि अनुरक्षण माह के दौरान विभिन्न तरह के 56,057 कार्य चयनित किए गए हैं। विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




