बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
Meerut News - मेरठ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली संकट को लेकर कमिश्नरी पार्क में एकत्र हुए और कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने आठ से दस घंटे की बिजली कटौती के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। व्यापार संघ ने भी बिजली अधिकारियों से बातचीत की और सुधार की मांग की।
मेरठ। जिलेभर में बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सोमवार को कमिश्नरी पार्क में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। बिजली कटौती को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिलेभर में आठ से दस घंटे तक लगातार हो रही बिजली कटौती से भीषण गर्मी में आम की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता देश की सबसे महंगी बिजली खरीद रही है, लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
शहर से लेकर देहात तक जनता बिजली संकट से त्रस्त है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोक भी हुई। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और बिजली आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की।दूसरी ओर, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बिजली कटौती से प्रभावित हो रहे व्यापार को लेकर बिजली अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता को बिजली की स्थिति से अवगत कराया। बार-बार कटौती से व्यापार ठप हो रहा है। जेनरेटर, इनवर्टर का खर्च बढ़ गया है। व्यापारियों का धैर्य जवाब दे चुका है। बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर व्यापारी अधिकारियों का घेराव करते हुए आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। एमडी ने व्यापारी नेता को दो से तीन दिन में बिजली आपूर्ति में सुधार का भरोसा दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


