Meerut News: औघड़नाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों पर होगी गंगाजल की बिक्री, डाक विभाग ने की व्‍यवस्‍था

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: सावन माह के सोमवारों और शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग ने गंगाजल की बिक्री का प्रबंध किया है। यह बिक्री ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर और अन्य प्रमुख शिवालयों पर की जाएगी। 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल 30 रुपये में उपलब्ध होगी। यह गंगाजल गंगोत्री व ऋषिकेश से लाया गया है।

Meerut News: औघड़नाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों पर होगी गंगाजल की बिक्री, डाक विभाग ने की व्‍यवस्‍था

Meerut News: सावन माह के सोमवारों के साथ ही शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग ने गंगाजल की बिक्री की व्‍यवस्‍था की है। ऐतिहासिक-पौराणिक महत्व वाले श्रीऔघड़नाथ मंदिर के साथ ही शहर के प्रमुख शिवालयों पर डाक विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर गंगाजल की बिक्री की व्यवस्था की जाएगी।

गंगाजल की बिक्री की व्यवस्था

सावन माह के दूसरे सोमवार को भी डाक विभाग की ओर से गंगाजल की बिक्री की व्यवस्था की गई है। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल की कीमत 30 रुपये रखी गई है। जो भी श्रद्धालु गंगाजल लेना चाहता है, उसके लिए विशेष तौर पर शिवरात्रि के त्यौहार पर डाक विभाग की ओर से बिक्री काउंटर लगाए जाएंगे। मेरठ कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर व बेगमबाग स्थित शिव मंदिर के बाहर यह बिक्री काउंटर लगाए जाएंगे। बागपत जिले भी डाक विभाग प्रमुख मंदिर-शिवालयों पर गंगाजल की बिक्री कराएगा। डाक कर्मचारी गंगाजल की 250 मिली की बोतल की बिक्री करेंगे। डाक विभाग का कहना है कि यह गंगाजल गंगोत्री व ऋषिकेश से लाया गया है।

गंगाजल की कीमत और उपलब्धता

250 मिलीलीटर का बोतल 30 रुपये में होगी उपलब्ध

डाक विभाग द्वारा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल 250 मिलीलीटर की पारदर्शी बोतल में मात्र 30 रुपये की किफायती कीमत पर प्रमुख मंदिरों व शिवालयों के बाहर स्टॉल लगाकर उपलब्ध कराया जाता है। प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर पर विशेष शिविर लगाया जाता हैं। शिव मंदिर बेगमबाग के बाहर काउंटर होता हैं। मेरठ के मुख्य डाकघरों के अलावा बागपत व आसपास के चुनिंदा शिवालयों पर भी यह सुविधा मिलती है। यह जल सीधे गंगोत्री से पैक होकर आता है। 250 मिलीलीटर बोतल की कीमत 30 रुपये है। इसे नजदीकी डाकघर या e-Postoffice Portal के जरिए ऑनलाइन भी प्राप्त किया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डाक विभाग गंगाजल की बिक्री कब कर रहा है?
डाक विभाग सावन माह के सोमवारों के साथ ही शिवरात्रि के मौके पर गंगाजल की बिक्री कर रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: औघड़नाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों पर होगी गंगाजल की बिक्री, डाक विभाग ने की व्‍यवस्‍था