Post-Dussehra Cleanliness Issues Ramlila Grounds Covered in Mud and Garbage रावण दहन के बाद मैदानों में कीचड़ और गंदगी का ढेर, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsPost-Dussehra Cleanliness Issues Ramlila Grounds Covered in Mud and Garbage

रावण दहन के बाद मैदानों में कीचड़ और गंदगी का ढेर

Meerut News - विजयादशमी पर रावण दहन के बाद रामलीला स्थलों पर कीचड़ और कूड़े का ढेर लग गया है। दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में सफाई शनिवार से शुरू की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर त्योहार के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 4 Oct 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
रावण दहन के बाद मैदानों में कीचड़ और गंदगी का ढेर

विजयादशमी पर रावण दहन के बाद रामलीला स्थलों पर कीचड़ और कूड़े का ढेर लग गया है। दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में दूसरे दिन भी कीचड़ पसरा रहा। वहीं, सूरजकुंड, जेलचुंगी, भैंसाली ग्राउंड में रावण दहन के बाद कूड़े का ढेर लगा है। हालांकि दावा है कि एक-दो दिनों में मैदान को साफ कर दिया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह का कहना है कि मैदानों की सफाई का काम शनिवार को प्रारंभ करा दिया जाएगा। आमतौर पर त्योहार के अगले दिन सफाई कर्मचारियों की छुट्टी रहती है। इस कारण दशहरे के अगले दिन शुक्रवार को शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।

बारिश के कारण शुक्रवार को भी रामलीला मैदान में कीचड़ रहा। गुरुवार को भी जलभराव के बीच रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। इसी तरह सूरजकुंड पार्क में भी रावण दहन के बाद शुक्रवार को कूड़े का ढेर लगा रहा। ऐसी ही स्थिति जेलचुंगी स्थित टयूबवेल कालोनी ग्राउंड और भैंसाली मैदान की रही। रावण दहन के बाद गंदगी का ढेर लगा रहा। यह हर वर्ष की स्थिति रहती है। सफाई व्यवस्था सामान्य, मैदानों की भी होगी सफाई शुक्रवार को सफाई व्यवस्था सामान्य रही है। रावण दहन के बाद मैदानों में यदि कूड़ा जमा है तो शनिवार को सफाई करा दी जाएगी -डा.अमर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।