Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsPolitical Meeting in Mawana for Election Security and Booth Agents Coordination
जनप्रतिनिधियों को किया जागरूक, जल्द तय करे बूथ लेवल एजेंट

जनप्रतिनिधियों को किया जागरूक, जल्द तय करे बूथ लेवल एजेंट

संक्षेप:

Meerut News - मवाना में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया। इस बैठक का उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाना था। भाजपा और सपा ने अपने बूथ लेवल एजेंटों की सूची दी। एसडीएम ने संवाद और समय पर नियुक्तियों की जरूरत पर जोर दिया।

Nov 16, 2025 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मवाना। मवाना तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को बुलाया। इसमें आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट की सूची मांगी ताकि बीएलओ के साथ बूथ लेवल एजेंट तालमेल कर काम कर सके। बैठक में भाजपा और सपा ने अपने बूथ लेवल एजेंटों की सूची दे दी है। एसडीएम संतोष सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति या सूचना के अभाव से बचने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच मजबूत संवाद बेहद आवश्यक है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बूथ लेवल एजेंटों की समय पर नियुक्ति से न केवल मतदान प्रक्रिया पारदर्शी होगी बल्कि संवेदनशील क्षेत्रों की स्थितियों का पूर्व आंकलन भी किया जा सकेगा। मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता के मानदंड और कानून व्यवस्था की तैयारी के संबंध में सभी दलों की जिम्मेदारी है कि वे प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार तत्परता दिखाएं। एसआईआर रिपोर्टिंग के माध्यम से किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई संभव होगी। बैठक में चेयरमैन अखिल कौशिक, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, भाजपा के सचिन कौशिक, नीरज गोयल, अजय रस्तोगी, मुकेश गुप्ता, योगेन्द्र कुमार, राजू सैनी, अनिल सक्सेना, नितिन चौहान, चन्द्रशेखर आजाद, प्रमोद कुमार रहे। एआइएमआइएम कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई फोटो मवाना, संवाददाता। एआइएमआइएम पार्टी हस्तिनापुर के पूर्व प्रत्याशी विनोद जाटव के नेतृत्व में मवाना के अंबेडकर पार्क पर बिहार में मिली एआइएमआइएम पार्टी को पांच सीट जीतने पर कार्यकर्ताओं में खुशी मनाई। सभी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर सबसे पहले बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व एक दूसरे बधाई देकर खुशी मनाई। इस मौके पर अफजल अहमद, आबिद कुरैशी, शाह कमर, तुफैल, नईम मलिक, कासिम मलिक, इरफान, आबिद खजूरी, मोहम्मद शेख, दिलशाद अंसारी, पप्पू, विजेंद्र सेवक, प्रेम, इमरान सैफी आदि रहे।