अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

फलावदा पुलिस और स्वाट टीम ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने बलराम फार्म हाउस के निकट बंद पड़ी आरा मशीन में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक संचालक फरार हो गया। पुलिस ने तमंचे और निर्माण के उपकरण बरामद किए।

अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

अपराधियों के धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना फलावदा पुलिस एवं स्वाट टीम मेरठ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी थाना अध्यक्ष पूनम जादौन के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलराम फार्म हाउस के निकट बंद पड़ी आरा मशीन में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि फैक्ट्री संचालक फरार होने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दरोगा रामप्रकाश मय हमराह पुलिस टीम एवं स्वाट टीम मेरठ ने कस्बा फलावदा स्थित बलराम फार्म हाउस के निकट साबिर के घेर में बंद पड़ी पुरानी आरा मशीन में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध तमंचा निर्माण फैक्ट्री का खुलासा हुआ।

पुलिस ने मौके से अभियुक्त मजहर पुत्र सुऐब निवासी मोहल्ला चैनपुरा थाना बहसूमा को एक तमंचा 315 बोर सहित तथा मोहम्मद असफी पुत्र वली मोहम्मद निवासी ग्राम महलका थाना फलावदा को भी तमंचा 315 बोर सहित गिरफ्तार किया। वहीं फैक्ट्री संचालक साबिर पुत्र अजीज निवासी मोहल्ला कानीपट्टी कस्बा व थाना फलावदा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन निर्मित तमंचे 315 बोर, दो अर्द्धनिर्मित तमंचे 312 बोर, दो कारतूस 315 बोर समेत तमंचा निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए। इसके अलावा मोबाइल से संबंधित उपकरण भी बरामद किए गए। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस जांच में फरार आरोपी साबिर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ दौराला, इंचौली एवं फलावदा थानों में आयुध अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद असफी पर पूर्व में विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होना पाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।