ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठपुलिस ने सख्ती से कराया प्रतिबंध का पालन

पुलिस ने सख्ती से कराया प्रतिबंध का पालन

शासन स्तर से घोषित 58 घंटे के प्रतिबंध का इस शनिवार को भी असर देखने को मिला। प्रतिबंध के दिन ईद-उल-अजहा पड़ गई। जिसके चलते लोगों को मायूसी हाथ लगी। लोग घरों में रहे और उन्होंने प्रतिबंध का पालन किया।...

पुलिस ने सख्ती से कराया प्रतिबंध का पालन
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 02 Aug 2020 03:35 AM
ऐप पर पढ़ें

शासन स्तर से घोषित 58 घंटे के प्रतिबंध का इस शनिवार को भी असर देखने को मिला। प्रतिबंध के दिन ईद-उल-अजहा पड़ गई। जिसके चलते लोगों को मायूसी हाथ लगी। लोग घरों में रहे और उन्होंने प्रतिबंध का पालन किया। सड़को पर एक्का दुक्का लोग ही घूमते हुए दिखे। पुलिस की सख्ती पहले की तरह ही रही। पुलिस ने समय-समय पर गश्त कर हालात का जायजा भी लिया।

बतादें कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक सरकार द्वारा प्रतिबंध घोषित किया गया है। रात में ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एक्शन में आए गए थे। उन्होंने नगर में गश्त करते हुए लोगों को 58 घंटे के प्रतिबंध की जानकारी दी थी। साथ ही घरों में रहने का आह्वान किया था। शनिवार सुबह प्रतिबंध को पूर्ण रूप से लागू कराने के लिए अधिकारी नगर में गश्त पर निकले। उन्होंने पुलिस टीम के साथ पुलिस चौकी बस स्टैंड के निकट चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई लोग सड़क पर घूमते हुए भी दिखे। जिन्हें पुलिस ने समझाकर वापस घर भेज दिया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय भी पुलिस के साथ नगर में गश्त कर हालात का जायजा लेते नजर आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें