होटल में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ युवतियां समेत 12 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

जानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ-बागपत रोड पर एक होटल में छापा मारा और चार युवकों तथा आठ युवतियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल संचालक आकाश शर्मा सहित अन्य को पकड़ा और आपत्तिजनक सामग्री, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद किए। युवतियों को जमानत दी गई है।

होटल में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ युवतियां समेत 12 गिरफ्तार

जानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ-बागपत रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर होटल संचालक समेत चार युवक और आठ युवतियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से अन्य होटलों में हड़कंप मच गया। पुलिस को होटल के कमरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। दिल्ली-देहरादून बाईपास समेत मेरठ-बागपत रोड पर होटलों में देह व्यापार का धंधा चलाने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से की जा रही थी। मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर जानी पुलिस ने मेरठ बाईपास के पास एक होटल में पुलिस ने होटल पर छापा मारकर आठ युवतियों और होटल संचालक समेत चार युवकों को अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव बिश्नोई ने बताया कि होटल में संचालक युवतियों से जबरदस्ती देह व्यापार कराता था। पुलिस ने होटल संचालक आकाश शर्मा उर्फ अनुज निवासी सरस्वती विहार टीपीनगर, विशु, अंश निवासी गांव बड़हल थाना दोघट बागपत और साहिब निवासी सरधना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवतियों को थाने से ही जमानत दे दी, जबकि चारों युवकों का चालान कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।