सड़क हादसों को लेकर एसपी ट्रैफिक ने किया हाईवे का निरीक्षण

Jan 20, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - सरूरपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी ट्रैफिक ने संभावित दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण किया और अनावश्यक डिवाइडर कट को बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

सड़क हादसों को लेकर एसपी ट्रैफिक ने किया हाईवे का निरीक्षण

सरूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ-करनाल हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में सोमवार को एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने सरूरपुर थाना क्षेत्र में संभावित दुर्घटना स्थलों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने डाहर गांव से गोटका व बपारसी तक हाईवे का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक ने पाया कि हाईवे पर कई स्थानों पर अनावश्यक रूप से डिवाइडर कट बने हुए हैं जो दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी गैरजरूरी डिवाइडर कट को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही जहां जरूरत हो, वहां मानकों के अनुरूप सुरक्षित यू-टर्न विकसित करने को कहा। एसपी ट्रैफिक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाईवे पर तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा सरधना क्षेत्र में नो-एंट्री व्यवस्था को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए गए। कहा कि निर्धारित नो-एंट्री समय में किसी भी प्रकार के व्यवसायिक वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यातायात और स्थानीय पुलिस को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए ताकि नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके। साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इन स्थानों पर संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान थाना पुलिस के साथ यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।