Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsPolice Officer Suspended for Arson Against Beauty Parlor Owner in Bagpat
ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी फूंकने वाला दरोगा सस्पेंड

ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी फूंकने वाला दरोगा सस्पेंड

संक्षेप:

Meerut News - बागपत के कांशीराम कॉलोनी की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी और बाइक फूंकने के आरोप में दरोगा स्नेहप्रकाश आजाद को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला ने दरोगा पर धमकी देने और उत्पात मचाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दरोगा और उसके साथी को गिरफ्तार किया। विभागीय जांच शुरू की गई है।

Dec 03, 2025 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

लोहियानगर की कांशीराम कॉलोनी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी और बाइक फूंकने के आरोप में गिरफ्तार दरोगा स्नेहप्रकाश आजाद को बागपत एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। आरोपी दरोगा और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों का पहले तो रिमांड मंजूर कर लिया गया लेकिन बाद में जमानत दे दी गई। आरोपी दरोगा के खिलाफ एसएसपी मेरठ ने बागपत एसपी सूरज राय को रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर दरोगा को सस्पेंड किया गया। कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। बागपत पुलिस लाइन में तैनात दरोगा स्नेहप्रकाश का महिला से विवाद चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला को दरोगा ने कुछ दिन पहले फोन पर धमकाया था और व्हाट्सएप पर धमकी वाले मैसेज भेजे थे। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसी खुन्नस में 29 नवंबर की रात करीब 10 बजे दरोगा स्नेह प्रकाश कॉलोनी पहुंचा और उत्पात मचाया। पुलिस पहुंची तो दरोगा निकल भागा। इसके बाद देररात दो बजे दरोगा अपने साथी आदिल निवासी इंचौली के साथ दोबारा महिला के घर पहुंचा और वहां खड़ी स्कूटी फूंक दी। आग में बराबर में खड़ी दो बाइक भी जल गईं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दरोगा और उसके साथी की पुलिस ने पहचान कर ली। मुकदमा दर्ज किया गया। दरोगा स्नेह प्रकाश आजाद और आदिल को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को अंतरिम जमानत दे दी। एसएसपी मेरठ ने रिपोर्ट बागपत एसपी सूरज राय को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर दरोगा स्नेहप्रकाश आजाद को बागपत एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच शुरू कराई गई है। दरोगा पर स्पा सेंटर को संरक्षण का आरोप भी लग चुका दरोगा स्नेह प्रकाश आजाद के मेरठ में तैनात रहने के दौरान इसी साल जनवरी में अश्लील फोटो वायरल हुआ था। एक महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाया था दरोगा एक स्पा सेंटर को संरक्षण दे रहा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जांच कराई और दरोगा को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद दरोगा ने बागपत ट्रांसफर करा लिया था।