धमकी देकर पैसे मांगे, लड़की को गोली खीलाने वाला भी नकुल

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेडिकल थाना क्षेत्र की रिंग रोड पर बेहोशी की हालत में मिली युवती के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए तथ्य सामने आ रहे हैं। युवती ने बताया कि नकुल ने आरोपियों को गंभीर मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये की मांग रखी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर रही है।

धमकी देकर पैसे मांगे, लड़की को गोली खीलाने वाला भी नकुल

मेडिकल थाना क्षेत्र की रिंग रोड पर बेहोशी की हालत में मिली युवती के मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि घटना के बाद नकुल ने आरोपियों को गंभीर मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये की मांग रखी। पूरा न होने पर पुलिस को नकुल ने सूचना दी। वहीं युवती ने आरोप लगाया कि सिर दर्द की शिकायत पर उसे एक गोली दी गई, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को थाने में पाया। पुलिस पूरे घटनाक्रम में नकुल, दोनों आरोपियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。

पुलिस की जांच में तथ्य

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि नकुल के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें नकुल जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों के बीच स्वागत होता दिखाई दे रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है।

Voice of UP

नकुल का फरार होना

घटना के बाद लबे समय तक नकुल थाने पर मौजूद था। उस दौरान एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी लेने और आवश्यक निर्देश दिए गए। लेकिन सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह और एसएचओ निगरानी से निकलकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया। फिलहाल पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवती बेहोशी की हालत में कहाँ मिली?
युवती मेडिकल थाना क्षेत्र की रिंग रोड पर बेहोशी की हालत में मिली।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।