Meerut News: सराफा बाजार मारपीट मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: सराफा बाजार में बाइक टकराने के बाद दो समूहों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Meerut News: सराफा बाजार मारपीट मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी

Meerut News: सराफा बाजार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। जत्तीवाड़ा निवासी अमन और विशाल मंगलवार रात बुलेट से सराय लालदास की ओर जा रहे थे। सराफा बाजार स्थित रामू हलवाई के पास उनकी बाइक दूसरे पक्ष की बाइक से टकरा गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक ने अपने साथियों के साथ अमन और विशाल पर लाठी-डंडों हमला कर दिया।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी शुऐब को गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।