
पुलिस और पशु चोरों की मुठभेड़, दो घायल
Meerut News - मंगलवार देर शाम नहर कोठी के पास पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पैर में गोली लगने से दो चोर घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दब
किठौर। बुधवार देर शाम नहर कोठी के पास पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पैर में गोली लगने से दो चोर घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। घायल आरोपियों से तमंचा और कारतूस बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक कुल चार पशु चोर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनसे एक पिकअप भी मिला है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी फरार हैं। 28 नवंबर की रात असीलपुर निवासी आसिफ पुत्र कामुद्दीन के घर से एक भैंस और कटिया चोरी हो गई थी। अगली सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर प्रताप सिंह के मुताबिक जांच के दौरान शहजाद, आलिम, इमरान, फुरकान, साजिद (दो नाम मिलते हैं) और नासिर नाम के आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस टीम ने साईफन चौकी क्षेत्र में मध्य गंग नहर के किनारे चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप को रोका, जिसमें से साजिद और इमरान को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने पशु चोरी की बात कबूली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर भैंस और कटिया बरामद कर अन्य दो आरोपियों फुरकान और साजिद को हिरासत में लिया। जांच में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी में इस्तेमाल हथियार नहर के पास छुपाते हैं। नहर कोठी पर छुपाए गए हथियार जब पुलिस ने बरामद करना चाहा तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और दोनों आरोपियों को घायल कर दिया। पुलिस अब गिरोह के बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरोह पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


