Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsPolice Crackdown on Encroachment by Auto Spare Parts Traders in Sotiganj Market
पुलिस ने चलाया अभियान तो चंद घंटे में ही चौड़ी हो गई सोतीगंज की सड़क

पुलिस ने चलाया अभियान तो चंद घंटे में ही चौड़ी हो गई सोतीगंज की सड़क

संक्षेप:

Meerut News - सोतीगंज बाजार में ऑटो स्पेयर पार्ट्स व्यापारियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया। ट्रैफिक और सदर पुलिस ने मिलकर अतिक्रमण हटाया, जिससे सड़क चौड़ी हो गई। पुलिस ने...

Sep 12, 2025 04:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सोतीगंज बाजार की सड़क पर ऑटो स्पेयर पार्ट्स व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर गुरुवार को पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। ट्रैफिक पुलिस और सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटाया तो चंद घंटे में ही यह सड़क चौड़ी नजर आने लगी। पुलिस ने व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सोतीगंज में सैकड़ों स्पेयर पार्ट्स और दर्जनों दोपहिया वाहन मैकेनिकों की दुकानें हैं। इन्होंने सड़क पर अतिक्रमण करके पूरा बाजार सजाया हुआ है। अतिक्रमण के चलते सड़क पर जाम के हालात बने रहते हैं। विरोध करने पर यहां कई बार विवाद भी हो चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुवार को सदर बाजार पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से इसी सड़क पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क पर रखे सामान को हटाते हुए दोनों साइड खाली करा दी। कार्रवाई के चलते व्यापारियों में खलबली मची रही। कुछ घंटे चले अभियान के बाद ही सड़क साफ हो गई और चौड़ी नजर आने लगी। पुलिस ने माइक पर ऐलान करते हुए दोबारा अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। उधर , ट्रैफिक यातायात निरीक्षक विनय कुमार शाही ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।