तीज के त्यौहार को लेकर सड़क पर उतरी पुलिस
हरियाली तीज के पर्व को लेकर शहर की पुलिस सड़क पर नजर आई। इस दौरान हर चौराहों व गली मौहल्लों में पुलिस गश्त करती हुई भी नजर आई। सदर बाजार, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड, बच्चा पार्क, आबूलेन आदि स्थानों पर...
हरियाली तीज के पर्व को लेकर शहर की पुलिस सड़क पर नजर आई। इस दौरान हर चौराहों व गली मौहल्लों में पुलिस गश्त करती हुई भी नजर आई। सदर बाजार, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड, बच्चा पार्क, आबूलेन आदि स्थानों पर पुलिस ने मनचलों को पकड़ने के लिए बकायदा चेकिंग अभियान भी चलाया। जिससे मनचलों में दिन पर खलबली मची रही।
तीज के त्यौहार को देखते हुए एसएसपी अजय साहनी ने सभी सीओ, इंस्पेक्टर व एसओ को निर्देश जारी किए थे कि वह सुबह से शाम तक अपने अपने क्षेत्रों में गश्त करे। मनचलों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पकड़े। एसएसपी के आदेश मिलते ही सदर थाना, लालकुर्ती थाना, कोतवाली , सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों में गश्त की। इसके बाद मनचलों को पकड़ने के लिए चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पूरे शहर में 22 मनचलों को पकड़ा। तेज स्पीड में बाइक चलाने वाले 28 लोगों को वार्निंग देकर छोड़ा। सदर थाने के एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि तीज पर्व कोलेकर आबूलेन, सदर बाजार, बेगमपुल,रविंद्र पुरी आदि क्षेत्रों में गश्त की गई। कई मनचलों को पकड़ा।