गेस्ट हाउस के पास चल रही थी तमंचा फैक्ट्री, दो दबोचे
फलावदा थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि फैक्ट्री संचालक फरार हो गया। पुलिस ने कई अवैध उपकरण भी बरामद किए हैं और फरार आरोपी का आपराधिक इतिहास सामने आया है।

फलावदा थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गेस्ट हाउस के पास एक घेर में अंदर तमंचे बनाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फैक्ट्री संचालक फरार होने में सफल रहा। स्वाट टीम और फलावदा पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बा फलावदा स्थित बलराम फार्म हाउस के पास साबिर के घेर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर छापे मारा की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध तमंचा निर्माण फैक्ट्री संचालित होती मिली। छापेमारी में पुलिस ने मजहर पुत्र सुऐब निवासी मोहल्ला चैनपुरा थाना बहसूमा और मोहम्मद असफी पुत्र वली मोहम्मद निवासी ग्राम महलका थाना फलावदा को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। वहीं फैक्ट्री संचालक साबिर निवासी मोहल्ला कानीपट्टी कस्बा एवं थाना फलावदा मौके से फरार हो गया。
बड़ी मात्रा में मिले अवैध उपकरण
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से तीन निर्मित तमंचे 315 बोर, दो अर्द्धनिर्मित तमंचे 312 बोर, कारतूस तथा तमंचा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए। इसके अलावा मोबाइल से संबंधित कुछ उपकरण भी मौके से मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में फरार आरोपी साबिर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ दौराला, इंचौली और फलावदा थानों में आयुध अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद असफी पर पूर्व में विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होना सामने आया है।
वर्जन...
गेस्ट हाउस के पास घेर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी। टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। - अभिजीत कुमार, एसपी देहात
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


