ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमहमूदपुर सिखेड़ा में पुलिस पर हमला, कांस्टेबल घायल

महमूदपुर सिखेड़ा में पुलिस पर हमला, कांस्टेबल घायल

गांव महमूदपुर सिखेड़ा में शनिवार देर रात पति-पत्नी में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर लोगों ने पथराव कर दिया। ईंट और...

महमूदपुर सिखेड़ा में पुलिस पर हमला, कांस्टेबल घायल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 06 Dec 2021 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

बहसूमा। संवाददाता

गांव महमूदपुर सिखेड़ा में शनिवार देर रात पति-पत्नी में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर लोगों ने पथराव कर दिया। ईंट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक कांस्टेबल के सिर में ईंट लगने से चोट आई है। कांस्टेबल ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताते चलें कि शनिवार रात महमूदपुर सिखेड़ा में शराब के नशे में पहुंचे पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। महिला शीजा ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पीआरवी पर तैनात उप निरीक्षक वालिसटर, संतराम और कांस्टेबल विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान एकत्र हुई भीड़ ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। साथ ही ईंट भी फेंकनी शुरू कर दी। इस दौरान कांस्टेबल विनोद कुमार पुत्र कटार सिंह निवासी बिहारीगढ़ जनपद बागपत सिर में चोट लगने से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह कांस्टेबल ने थाने में आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, कार्यवाहक उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार, कमल, जयवीर, बागी और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें