सौतेली बेटी से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

महिला सशक्तिकरण के तहत पल्लवपुरम पुलिस ने सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने 19 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी रिंकू ने विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

सौतेली बेटी से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में पल्लवपुरम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि ग्राम सोफीपुर निवासी रिंकू उम्र करीब 35 वर्ष ने अपनी पत्नी की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और अन्य परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना पल्लवपुरम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।