Meerut News: फायरिंग में फरार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: लोहियानगर थाना पुलिस ने 28 सितंबर को नरहाड़ा गांव में हुई फायरिंग के आरोपी मौ. तालिब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तालिब की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है। घटना में रविश पर गोली चलाई गई थी और उसकी हत्या का प्रयास किया गया था।

Meerut News: फायरिंग में फरार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Meerut News: लोहियानगर थाना पुलिस ने नरहाड़ा गांव में 28 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ. तालिब पुत्र आबिद, निवासी नरहाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को नरहाड़ा निवासी रविश पर फायरिंग की गई थी। आरोप है कि मौ. तालिब ने अपने साथियों के साथ मिलकर रविश पर गोली चलाई और उसकी हत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

वारदात के बाद से तालिब फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की। पूछताछ में तालिब ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल छिपाने की जानकारी दी। पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: फायरिंग में फरार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद