नौचंदी पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी हत्यारोपी

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

नौचंदी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार अमीर अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ₹25,000 का इनाम था। 6 फरवरी 2026 को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मौ. इमरान के बेटे असलम पर फायरिंग की थी, जिससे असलम की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

नौचंदी पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी हत्यारोपी

नौचंदी पुलिस ने हत्या के मुकदमे में फरार 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जैदी फार्म, मंजूरनगर निवासी अमीर अहमद पुत्र ईशाक को दबोच लिया। आरोपी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बीती 6 फरवरी 2026 को मंजूर नगर निवासी मौ. इमरान ने तहरीर देकर बताया था कि आहद और उसके साथियों ने उसके बेटे असलम और उसके मित्र शुएब पर फायरिंग की थी। इलाज के दौरान असलम ने दम तोड़ दिया था जबकि शुएब को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्य आरोपी अमीर अहमद फरार चल रहा था।

उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। उधर, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भज दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।