दो आरोपी पकड़े, तमंचा और चोरी का माल बरामद

Apr 08, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - शताब्दी नगर के अध्ययन ग्राउंड में सोमवार रात पुलिस ने संदिग्ध हालात में दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों ने गड्ढा खोदकर चोरी का सामान छिपाने की कोशिश की। उनके पास से तमंचा, कारतूस, पैसे और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपियों ने एक फैक्ट्री में चोरी की बात भी कबूल की।

दो आरोपी पकड़े, तमंचा और चोरी का माल बरामद

शताब्दी नगर स्थित अध्ययन ग्राउंड में सोमवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में दो युवकों को दबोच लिया। दोनों ग्राउंड में गड्ढा खोदकर सामान छिपाने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मंगलू निवासी मंगी कॉलोनी शिवनगर कताई मिल परतापुर और मोहम्मद कैफ निवासी गली नंबर-3, फतुल्लापुर थाना लोहियानगर बताए। तलाशी के दौरान मंगल के कब्जे से तमंचा, कारतूस और 15 सौ रुपये बरामद हुए हैं। मो. कैफ के पास से चांदी का सिक्का और लोहे की गरारी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद सामान कताई मिल की एक बंद पड़ी मशीन से निकाला गया था, जिसे छिपाने के लिए अध्ययन ग्राउंड में गड्ढा खोद रहे थे।

दोनों ने डेढ़ माह पहले भूड़बराल मस्जिद के सामने स्थित फैक्ट्री में चोरी करने की बात भी कबूल की। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।