कच्ची शराब बनाते दो लोग गिरफ्तार, 1200 लहन नष्ट कराया

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - हस्तिनापुर थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब और 1200 लीटर लहन बरामद किया। यह कार्रवाई जलालपुर जोरा के माजरा हटूपुरा मार्ग पर की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कच्ची शराब बनाते दो लोग गिरफ्तार, 1200 लहन नष्ट कराया

हस्तिनापुर थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भट्ठी चलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि करीब 1200 लीटर लहन नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार रात यह कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम ने गंगा किनारे बसे जलालपुर जोरा के माजरा हटूपुरा मार्ग पर दबिश दी। यहां अवैध रूप से शराब की भट्ठी संचालित हो रही थी। मौके से गोपी निवासी देवीपुरा थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा और नानक निवासी मिर्जापुर थाना परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उनके कब्जे से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए, जिनमें ड्रम, नली, पतीला व अन्य सामग्री शामिल है। इस संबंध में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।