मोहल्ला मुन्नालाल में हुई चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Meerut News - पुलिस ने मोहल्ला मुन्नालाल में हुई चोरी का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर शाकिर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। 30 मार्च को रजी खान ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज से शाकिर की पहचान हुई, जो पहले से ही कई मामलों में आरोपी है।

मोहल्ला मुन्नालाल में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। मवाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला मुन्नालाल स्थित कब्रिस्तान के पास से हिस्ट्रीशीटर शाकिर पुत्र सईद उर्फ शहीद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को मोहल्ला मुन्नालाल निवासी रजी खान ने अपने घर में हुई चोरी के संबंध में थाना मवाना में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी शाकिर की पहचान हुई।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया। गिरफ्तार शाकिर थाना मवाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ चोरी व संबंधित धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


