कैंट क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने से सनसनी, छानबीन शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - कैंट क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों के आसपास दो दिनों तक लगातार ड्रोन उड़ाए गए। पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गए हैं। सैन्य अधिकारियों ने भी जानकारी दी है। पुलिस ने इलाके के विवाह मंडप, होटल और बैंक्वेट हॉल से संपर्क किया है और सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

कैंट क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने से सनसनी, छानबीन शुरू

कैंट क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों के आसपास दो दिन से लगातार ड्रोन उड़ाया गया। इस बात की जानकारी के बाद पुलिस टीम और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। सूत्रों की माने तो सैन्य अधिकारियों ने भी पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी दी है। फिलहाल छानबीन की जा रही है। कैंट क्षेत्र में कंकरखेड़ा के आसपास लगातार 2 दिन तक ड्रोन कैमरे उड़ाए गए। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की गई है। आर्मी अधिकारियों की ओर से भी पुलिस अधिकारियों को फिलहाल मामले में जानकारी दी गई है। इसके बाद से मेरठ पुलिस, इंटेलिजेंस टीम और खुफिया विभाग की टीम पता करने में लगी हैं कि यह ड्रोन कहां से आए थे।आसपास

के तमाम विवाह मंडप, बैंक्वेट हॉल और होटल से भी संपर्क किया गया है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में बच रहे हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।