दौराला की बेटी पूजा चौधरी को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - दौराला क्षेत्र के खिर्वा नवाब गांव की पूजा चौधरी ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 123वीं रैंक प्राप्त की। इस उपलब्धि पर आम आदमी पार्टी के नेता भूपेंद्र चौधरी ने पूजा को सम्मानित किया। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और मेहनत को दिया और भविष्य में आईएएस बनने का लक्ष्य रखा।

दौराला की बेटी पूजा चौधरी को किया सम्मानित

दौराला क्षेत्र के खिर्वा नवाब गांव की प्रतिभाशाली बेटी पूजा चौधरी के यूपी पीसीएस में 123वीं रैंक आने पर रविवार को दौराला में आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष व सभासद भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पूजा चौधरी को शील्ड व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूजा चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनना है, जिसके लिए वह आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी करती रहेंगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।