हंसी की फुलझड़ी में कवि गोष्ठी का आयोजन
सहयोग सामाजिक संस्था ने ब्रह्मपुरी स्थित कार्यालय पर हंसी की फुलझड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदूषण पर परिचर्चा की गई। कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ।...

मेरठ। सहयोग सामाजिक संस्था ने ब्रह्मपुरी स्थित कार्यालय पर हंसी की फुलझड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदूषण पर परिचर्चा की गई। कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम और सोनिया द्वारा हारमोनियम पर प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि मानव जीवन के लिए दूषित पर्यावरण गंभीर चुनौती बन गया है। इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
गोष्ठी में संरक्षक शिक्षाविद् सत्यपाल दत्त शर्मा, प्रशांत कौशिक, संस्था अध्यक्ष दिनेश कुमार शांडिल्य एडवोकेट, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. शुभम् शांडिल्य रहे। काव्य गोष्ठी हंसी की फुलझड़ी में कवि ओंकार गुलशन, वरिष्ठ गीतकार विष्णु पारस, कवयित्री सरोज दुबे, दिनेश कुमार शांडिल्य, उज्जवल बादली, लोकेश मोहन शर्मा, नवीन बादली, अमर पाल वर्मा ने लतीफे सुनाकर हास्य की फुलझड़ियां छोड़कर वातावरण को खुशनुमा बना दिया। वरिष्ठ गीतकार विष्णु पारस और कवयित्री सरोज दूबे को उल्लेखनीय साहित्यिक सेवाओं के लिए सहयोग सम्मान-2023 की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता गीतकार विष्णु पारस संचालन दिनेश कुमार शांडिल्य ने किया।
