ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठजगह-जगह रौपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

जगह-जगह रौपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

रविवार को शहर में विभिन्न संस्थाओं ने पौधारोपण अभियान चलाया। जगह-जगह पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ ही इसके लिए शपथ भी दिलाई। डॉ. अमित वर्धन मैमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से...

जगह-जगह रौपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 01 Oct 2018 01:27 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को शहर में विभिन्न संस्थाओं ने पौधारोपण अभियान चलाया। जगह-जगह पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ ही इसके लिए शपथ भी दिलाई।

डॉ. अमित वर्धन मैमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को भी राजकीय इंटर कॉलेज को हरा भरा और सुंदर बनाने के लिए पौधारोपण किया। इस दौरान ट्रस्ट के संयोजक डॉ. अनिल नौसरान, राणा संदीप, ओपी बालियान, डॉ. मुकेश पाल, डॉ. पंकज शर्मा, अनीता शर्मा, सुबोध शर्मा, डॉ. आशु मित्तल, डॉ. रश्मि निरवाल, डॉ. अरुण निरवाल और अध्यक्ष आर्किटेक्ट योगिता नौसरान शामिल रहीं। इधर डॉ. अनिल नौसरान ने बताया कि गांधी जयंती के मौके पर वह साइकलिंग के जरिए मेरठ से खतौली तक अपने साथियों के साथ जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देंगे। फिर जीआईसी बेगमपुल पर सफाई करेंगे और पौधे रोपेंगे।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को सुबह ग्रीन अर्थ इनयेटिव संस्था की ओर से पौधारोपण किया। इस दौरान संस्था पदाधिकारी और सदस्यों के साथ ही कुनाल सैनी, जसप्रीत, चेतन बतरा, अखिल जैन, फैसल सैफी, गौरव त्यागी, जितेंद्र मानिक, निखिल खुराना के साथ ही मनोज अग्रवाल और शुभम अग्रवाल शामिल रहे। दूसरी ओर, ईहा ग्रीन इस्माइल क्लब की ओर से भी लगातार 20वें सप्ताह पौधारोपण किया गया। इस दौरान क्लब सदस्य पूजा सिंह, ईहा दीक्षित, सागर, रोबिन, प्रीति त्यागी भी मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें