अनानास ने कराया कालंद चुंगी पर बवाल, जमकर चले लठ

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को कालंद चुंगी चौराहे पर अनानास बदलने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। मामला बढ़ा और लठबाजी शुरू हो गई, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कई लोगों को हिरासत में लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अनानास ने कराया कालंद चुंगी पर बवाल, जमकर चले लठ

शुक्रवार दोपहर कालंद चुंगी चौराहे पर अनानास ने बवाल करा दिया। दो पक्षों में अनानास बदलने को लेकर पहले कहासुनी हुई, उसके बाद जमकर लठ चले। लठबाजी के चलते मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, लठबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आजादनगर निवासी एक युवक ने कालंद चुगी स्थित एक ठेली से अनानास खरीदा। घर जाकर उसे काटा तो वह कच्चा निकला। युवक अनानास लेकर वापस ठेली पर पहुंचा और उसे बदलने के लिए कहने लगा।

ठेला संचालक ने उसे बदलने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि ठेला संचालक व अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा, जिसके बाद ठेला संचालक व उस युवक के बीच जमकर मारपीट हुई। जमकर लाठी डंडे चले। जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थित को संभाला और मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने अपने स्तर से ही कार्रवाई में जुटी हुई थी। उधर, लठबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट व लाठी-डंडे चलते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।